उत्तराखंड पुलिस

श्रीकेदारनाथ के मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री के लिए देवदूत बने SDRF जवान, सकुशल रेस्क्यू किया

रुद्रप्रयाग। जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीकेदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ 03 से 04 किमी आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास एक तीर्थयात्री मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी के बीच फंसा हुआ है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। 
SDRF जवानों द्वारा अत्यधिक विकट परिस्थितियों, दुर्गम मार्ग व भारी बर्फबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगभग 04 किमी पैदल बर्फ पर चलकर , उक्त श्रद्धालु तक पहुँच बनाई गई। तत्पश्चात वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करते हुए पूर्ण सुरक्षा के साथ उक्त श्रद्धालु को सुरक्षित केदारनाथ लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन में चले थप्पड़-घूंसे, वीडियो वायरल

उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।SDRF जवानों द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखकर अत्यंत दक्षता से कार्य किया गया। क्षणभर की देरी भी प्राण घातक सिद्ध हो सकती थी क्योंकि मैदानी इलाके से आकर उच्च तुंगता क्षेत्र  में मार्ग से भटक कर अकेले  इतने विषम मौसम में जीवित रहना अत्यंत दुष्कर था।श्रद्धालु द्वारा इतने विकट समय में उनकी सहायता करने के लिए SDRF का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तो इस बार सीबीएसई बारहवीं कक्षा के लिए दूसरी बार परीक्षा जून में कराएगा

श्रद्धालु का विवरण:-
सचिन गुप्ता उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी- वृंदावन, उत्तर प्रदेश

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी