Connect with us

नैनीताल

रामनगर कोसी नदी में डूबे हुए बच्चे का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुछड़ी क्षेत्र कोसी नदी में डूबे हुए बच्चे का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। पुलिस थाना रामनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछड़ी क्षेत्र के पास कोसी नदी में एक बच्चा डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में  मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे के शव को कोसी नदी से बरामद कर जिला पुलिस का सुपुर्द किया गया। मृत बच्चे का नाम :– धीरज सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह उम्र 12 वर्ष निवासी बस्ती पुछडी रामनगर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement