Connect with us

नैनीताल

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब पुल के पास मलबा और बोल्डर आने से हाईवे पर यातायात ठप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब पुल के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। जिससे हाईवे पर यातायात ठप हो गया है।
वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे अल्मोड़ा से हल्द्धानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर यातायात ठप होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  उन्होंने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर सड़क पर आए बोल्डर पत्थरों को हटाने का काम शुरू करवा दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हाइकोर्ट ने डीएफओ से पूछा-कालाढूंगी से बाजपुर के बीच जंगल से किस नियमावली के तहत काटे जा रहे पेड़
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement