Connect with us

देहरादून

गंगा में स्नान के दौरान बहीं मां-बेटी, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली के पास मंगलवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मध्यप्रदेश से राम कथा में भाग लेने आई एक मां-बेटी गंगा की तेज धारा में बह गईं। SDRF की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

जानकारी के अनुसार, राम तपस्थली में इन दिनों रामकथा का आयोजन हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के कैलाश रस मोरियाना से मनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय और उनकी 18 वर्षीय बेटी गौरी उपाध्याय भी पहुंची थीं। मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे दोनों राम तपस्या आश्रम के घाट पर स्नान के लिए गईं थीं। इस दौरान गंगा की तेज धाराओं में संतुलन खोने के कारण दोनों बह गईं।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं को अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने वाले तीन गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गंगा का जलस्तर अधिक होने और बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है। SDRF ने हरिद्वार जल पुलिस, बैराज कर्मियों तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को भी सूचित कर दिया है, ताकि बहाव में बहती महिलाओं का आगे कहीं पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एफआरआई में गुलदार की दहशत, पर्यटकों के लिए परिसर बंद

स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से गंगा में सावधानीपूर्वक स्नान करने की अपील की गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पीड़ित परिवार के संपर्क में है।

Select Language

Advertisement