Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से संचालित आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा का दूसरा चरण शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से संचालित आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा रविवार से शुरू हो गई। दूसरे चरण का प्रथम बैच में 15 यात्रियों के दल को आदि कैलाश के लिए रवाना किया गया। जिसमें सात पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। इन यात्रियों को रविवार सुबह 6:05 बजे काठगोदाम से एक कार और एक बस के माध्यम से केएमवीएन भीमताल लाया गया।
केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार आर्या एवं अन्य कर्मियों ने कुमाऊंनी म्यूरियल पर फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उपहार के रूप से सभी यात्रियों को कुमाऊंनी टोपी पहनाई। इसके बाद इन यात्रियों को सुबह 8:04 बजे आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा के लिए रवाना किया गया।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम विजय नाथ शुक्ल के निर्देशानुसार दूसरे चरण के प्रथम बैच में 15 यात्रियों के दल को आदि कैलाश यात्रा के लिए भेजा गया। यह यात्री 22 से 29 सितंबर तक आदि कैलाश यात्रा करेंगे। इनमें तीन कर्नाटक, पांच बैंगलुरु, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और तीन जम्मू के यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। हर दल के लिए कर्मचारी गाइडों की तैनाती भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेंद्र पवार के निधन पर यूकेडी ने मनाया शोक, पवार का निधन उतराखंडी समाज के लिए बड़ी क्षति: महेश परिहार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement