पिथौरागढ़

तहसील संचालित करने थाना भवन धौलछीना में बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में स्वीकृत तहसील को शीघ्र संचालित करने तथा धौलछीना थाने का भवन धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय में ही बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि थाना धौलछीना विगत डेढ़ वर्ष से धौलछीना में आईटीआई के खाली भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में शासन द्वारा भवन बनाए जाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से थाने का भवन बाड़ेछीना के शील गांव में बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जहां से अल्मोड़ा थाने की सीमा मात्र 5 किलोमीटर दूर है तथा जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। जबकि यहां से थाना क्षेत्र के अंतिम गांव की दूरी करीब 70 से 80 किलोमीटर दूर है। ऐसे में जिला मुख्यालय के नजदीक थाना बनाए जाने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। जबकि ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना संपूर्ण थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित है। तथा यहां पर पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2014 मैं स्वीकृत हुई धौलछीना तहसील जिला मुख्यालय से ही संचालित हो रही है। जबकि तहसील संचालन के लिए ब्लॉक मुख्यालय में पर्याप्त खाली भवन तथा संसाधन उपलब्ध हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि थाना तथा तहसील खुलवाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया था इसके बावजूद भी यदि किन्हीं कारणों से ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना से थाने तथा तहसील को अन्यत्र खुलवाने का प्रयास किया गया तो इसे किसी भी कीमत पर मान्य नहीं किया जाएगा। इसके लिए रीठागाड संघर्ष समिति व्यापार मंडल समिति प्रधान संगठन समिति रीठागाड महिला जन संघर्ष समिति क्षेत्रीय युवा संगठन तथा जनप्रतिनिधि व ग्रामीण वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा ने बताया मान गए अगर पूरी नहीं की गई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत का कहना है कि बड़े संघर्ष से के बाद धौलछीना थाना वह तहसील धौलछीना व रीठागाड के जनप्रतिनि की मांग पर खुला है जिसका अन्य क्षेत्र वालों ने विरोध भी किया था आज वही लोग अपने क्षेत्र में खुलवाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल रावत, ग्राम प्रधान दीवान सिंह, धरम सिंह, दीवान मेहता, धीरज सिंह, रामपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता मेहरा, हेमा देवी, चंद्रा आर्या , प्रधान जगदीश पांडे, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी