Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

गृह क्षेत्र पहुंचने पर सीडब्ल्यूई चैंपियन विजय राणा का जोरदार स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धौलछीना (अल्मोड़ा)। पिछले दिनों हल्द्वानी में आयोजित हुई सीडब्ल्यूई नाइट आफ वॉरियर रेसलिंग चैंपियनशिप जीतकर पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे विजय राणा का धौलछीना में भव्य स्वागत किया गया । विकासखंड सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक मनोज तिवारी ने चैंपियन विजय राणा को सम्मानित किया।
भैंसियाछाना विकासखंड के कनारीछीना गांव निवासी 23 वर्षीय विजय राणा ने हाल ही मे एम बी कॉलेज हल्द्वानी के ग्राउंड में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर आयोजित हुई सीडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। इस प्रतियोगिता में देश भर के 20 रेसलर ने प्रतिभाग किया था। इस फ्री स्टाइल कुश्ती में देश के प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली ने विजय राणा का भरपूर उत्साह वर्धन किया तथा उन्होंने अपने हाथों से विजय राणा को चैंपियनशिप बेल्ट प्रदान की। सोमवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे विजय राणा का ब्लॉक सभागार धौलछीना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विजय राणा को पुष्प गुच्छ तथा शौल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहां की विकासखंड के एक दुर्गम क्षेत्र से मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर विजय ने आज यह मुकाम हासिल किया है विजय के पिता अर्जुन राणा वाहन चालक का काम करते हैं । उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विजय से प्रेरणा लेकर खेलों के माध्यम से अपना करियर बनाने की अपील की। इस मौके पर रेसलर विजय राणा ने स्कूली बच्चों से कहां की अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रहना चाहिए तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना आए उनसे घबराना नहीं चाहिए। बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में रहकर ही पूरी की है। सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे, पुरन सप्याल, दान सिंह नेगी, अर्जुन राणा, मानसिंह चम्याल, ग्राम प्रधान गोपाल राम, सुंदर मेहता, जगदीश नेगी, ललित उप्रेती, विशाल रावत, कैलाश चम्याल, कैलाश पांडे व्यापार मंडल धौलछीना के व्यापारी मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement