Report by : कालू वर्मा
Published at :
यहां आने से पहले देख लें ई-रिक्शा का रूट, रूट से ही चलेंगे ई-रिक्शा

यात्रियों को होगी सुविधा, जाम से मिलेगी राहत
हरिद्वार। शहरी क्षेत्र में तिपहिया वाहनों (ई-रिक्शाई ) के लिए रूट का निर्धारण न होने के कारण विभिन्न रूटों में तथा विशेषकर रेलवे स्टेशन व बस अड्डे में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिस कारण यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माह नवंबर में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 53  में प्रदत अधिकारों का प्रयोग करते हुए शहरी  क्षेत्र में चल रही लगभग 6500 ई-रिक्शाओं के 16 अलग-अलग रूटो  तथा कलर निर्धारित किए गए थे जिसको आम जनता के साथ-साथ आलोचकों द्वारा भी सराहा गया।
किंतु कुछ रूटों पर यात्रियों व आम जनता की समस्या के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा  9 जनवरी को शहर क्षेत्र के सभी ई-रिक्शा संचालकों /चालकों की गोष्टी ली गई जिसमें सभी के सुझाव मांगे गए तथा समाधान हेतु सर्व सम्मति से उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ई रिक्शाओं के रुटों में निम्नवत संशोधन किया गया।

यहां आने से पहले देख लें ई-रिक्शा का रूट, रूट से ही चलेंगे ई-रिक्शा
यहां आने से पहले देख लें ई-रिक्शा का रूट, रूट से ही चलेंगे ई-रिक्शा
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›