नई दिल्ली

टिफिन बम की सूचना पर टोल पर धरे गए संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में बुधवार रात वायरलेस सेट के माध्यम से UK 07 नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा जनपद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर आने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। स्कॉर्पियो का संभावित रूट रुड़की-हरिद्वार हाइवे होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बहादराबाद द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए फोर्स को आवश्यक अस्लाह, लाठी-डंडों, बॉडी प्रोटेक्टर आदि सुरक्षा उपकरण सहित थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की नाकेबंदी, संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार पकड़े जाने के बाद खुला राज, एसएसपी ने करवाई थी मॉक ड्रिल


दौरान चेकिंग गाड़ी का मॉडल और नम्बर वेरिफिकेशन करते हुए पुलिस टीम ने बहादराबाद टोल पर दोनो तरफ से घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध वाहन को रोका। फोर्स द्वारा तत्काल संदिग्ध वाहन को कवर करते हुए बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए मजबुर करते हुए वाहन के दरवाजे में छिपाया हुआ टिफिन बरामद किया गया।


आगामी मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं 26 जनवरी के दृष्टिगत मॉक ड्रिल की मॉनीटरिंग कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने रिएक्शन टाइम, घेराबंदी और सुरक्षा उपाय के साथ संदिग्ध को आत्मसमर्पण के लिए विवश करने पर फोर्स की पीठ थपथपाई। साथ ही श्री अजय सिंह द्वारा ऐसे मौके पर सुरक्षा उपकरण, अस्लाह एवं बैरिकेडिंग दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एसएसपी द्वारा आगामी पर्वों के दृष्टिगत जनपद पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहते हुए होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रत्येक संदिग्ध इत्यादि को लगातार चेक करने हेतु अधीनस्थों को सचेत रखते हुए लगातार चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी