Report by : CWN Desk
Published at :
बच्चों में सकारात्मक सोच जगाने के लिए सेमिनार आयोजित

रामनगर। सुचेता संस्था और वरदान वाटिका आश्रम जोगीपुरा के तत्वावधान में बच्चों के लिए वार्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अधिवक्ता और शिक्षाविद् पूरन चंद्र पाण्डे ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी और बच्चों को बताया कि शिक्षा उनका मूल अधिकार है।

बच्चों में सकारात्मक सोच जगाने के लिए सेमिनार आयोजित

उन्होंने वेद, बाइबिल, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब के प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को सच्चाई, मेहनत और सकारात्मक सोच की ताकत समझाई। उन्होंने भगवान राम, हनुमान, अंगद जैसे पौराणिक पात्रों से लेकर अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, डॉ. आंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्वों के उदाहरण देकर बच्चों में प्रेरणा का संचार किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही सफलता संभव है। कार्यक्रम में संचालिका संगीता, संध्या, पूजा पटवाल, नंदा, लीला, नेहा, मुन्नी आर्या, हाईकोर्ट अधिवक्ता मनु अग्रवाल और चर्च के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›