Connect with us

देहरादून

जौलीग्रांट में सनसनी: MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल में किया सुसाइड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जौलीग्रांट के SRHU में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा तान्या का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मुजफ्फरनगर की रहने वाली छात्रा की मौत से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप।

डोईवाला (जौलीग्रांट): उत्तराखंड के जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (SRHU) में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी छात्रा
जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय तान्या के रूप में हुई है। तान्या मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी और वह एसआरएचयू से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो मामले का पता चला।
विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि पुलिस ने छात्रावास के कमरे से शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच और सहपाठियों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस को संदेह है कि किसी छात्र के साथ हुए विवाद के चलते तान्या ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परिजनों के आने का इंतजार
पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मुजफ्फरनगर सूचित कर देहरादून बुला लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।

Select Language

Advertisement