Report by : CWN Desk
Published at :
डोईवाला में सनसनी: मियांवाला होम स्टे में महिला की हत्या, BSF जवान पर केस दर्ज

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूर दीपक गुप्ता की गला काटकर हत्या। पैसों के लेनदेन का विवाद, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

देहरादून। बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस स्टेशन के इतने करीब हुई इस वारदात ने इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना पटेलनगर क्षेत्र के एक रिहायशी मकान की है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम अचानक कमरे के भीतर से तेज चीखने की आवाजें सुनाई दीं। जब वे भागकर अंदर पहुंचे, तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े हुए थे। उसी कमरे में मौजूद एक संदिग्ध युवक के हाथ में खून से सना चाकू था। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को तुरंत मौके पर ही दबोच लिया।
सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी कस्टडी में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक दीपक गुप्ता अविवाहित था और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। प्राथमिक जांच में हत्या का मुख्य कारण पैसों का लेनदेन माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच आगे बढ़ा रहे हैं।
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में काफी दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›