Report by : CWN Desk
Published at :
संभल के हिस्ट्रीशीटर समेत सात बदमाशों ने शिक्षक दंपति के घर डाली थी डकैती

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा, लूटे जेवरात भी बरामद
काशीपुर। शिक्षक दंपति के यहां हुई लाखों की डकैती मामले में पुलिस ने यूपी के हिस्ट्रीशीटर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चार चाकू भी बरामद किए हैं।
कोतवाली में गुरुवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने डकैती का खुलासा करते हुए बताया कि 20 दिसंबर को दड़ियाल रोड स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में शिक्षक यशपाल सिंह पुत्र भोला सिंह के घर बंधक बनाकर जेवरात व नगदी लूटकर लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के खुलासे को चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने करीब 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पुराने बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाले। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बंद पड़ी शुगर मिल मैदान से सात संदिग्धों को तमंचे, कारतूस के साथ डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर लूटे जेवरात भी बरामद कर लिए। वहीं उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार चाकू व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद कीं। बताया पकड़े आरोपी उत्तराखंड के साथ यूपी में भी डकैती की घटनाएं कर चुके हैं। पकड़ा गया आरोपी यूपी के सेजनी थाना चंदौसी जिला संभल निवासी विनोद उर्फ विकास पुत्र धर्मपाल एक गिरोह का सरगना है। जो यूपी का हिस्ट्रीशीटर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›