Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में शर्मनाक मामला! रेप के बाद नाबालिग से जबरन शादी कराने पर माँ-बाप समेत युवक पर POCSO केस

नैनीताल के हल्द्वानी में 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी से जबरन शादी कराने पर बवाल। पुलिस ने POCSO एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत 3लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

नैनीताल। जिले के हल्द्वानी से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस बात का पता चलने पर किशोरी के माता-पिता ने लोकलाज के डर से 20 वर्षीय आरोपी युवक से उसकी जबरन शादी करा दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में किशोरी के माता-पिता समेत आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी इस समय चार माह की गर्भवती है।
घटना बनभूलपुरा थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बनभूलपुरा के एक युवक और16 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग था। इस दौरान युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब किशोरी के घर वालों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने 20 वर्षीय युवक पर दबाव डालकर नाबालिग से शादी करा दी। इस जबरन शादी का खुलासा तब हुआ जब युवक की माँ ने खुद पुलिस को शिकायत देकर किशोरी के माता-पिता पर आरोप लगाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच अपर उप निरीक्षक हेमंत प्रसाद को सौंपी गई। जाँच में पाया गया कि किशोरी की उम्र 16 वर्ष 9 माह है और वह 4 माह की गर्भवती है। एएसआई हेमंत प्रसाद की शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि नाबालिग से शादी कराने के आरोप में किशोरी के माता-पिता पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। POCSO एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत यह मुकदमा समाज में चल रहे इन गंभीर अपराधों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और समाज की चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›