Connect with us

देहरादून

देहरादून के दून अस्पताल में शर्मनाक घटना, महिला मरीज से दुष्कर्म का प्रयास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला मरीज से एसटीआई काउंसलर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया, अस्पताल से बर्खास्त।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी दून अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इलाज कराने आई एक महिला मरीज के साथ यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) विभाग के एक काउंसलर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस गंभीर घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा खड़ा हो गया। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है।
यह पूरी घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी एक महिला का पिछले कुछ समय से दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह करीब दो हफ्ते पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों से परामर्श और दवाएं लेकर घर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फॉलोअप के लिए बुलाया था। मंगलवार को जब महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, तो एसटीआई परामर्शदाता ने दवा देने के बहाने उसे काउंसलिंग कक्ष में बुला लिया।
पीड़िता के अनुसार, जब वह कमरे में गई तो उसी दौरान अस्पताल की बिजली चली गई। आरोपी कर्मचारी ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला से संक्रमण की जांच के नाम पर कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद उसने महिला को झांसा दिया कि सही से जांच करने के लिए दूसरी जगह चलना पड़ेगा और उसने महिला को अपने पीछे आने को कहा। महिला अनजाने में उसके पीछे-पीछे अस्पताल के बेसमेंट में चली गई।
पीड़िता ने बताया कि बेसमेंट के उस हिस्से में चारों तरफ गहरा अंधेरा था और वह इलाका प्लाई से ढका हुआ था। वहां ले जाकर आरोपी ने फिर से महिला पर कपड़े उतारने का दबाव बनाया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को खतरे में देख महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी मौका-ए-वारदात से तुरंत भाग निकला। पीड़िता ने तुरंत फोन कर अपने पति को अस्पताल बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement