Report by : Paras Bisht
Published at :
जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों या नौ शक्तियों की होगी नवरात्र में पूजा
हल्द्वानी। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों या नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। आज यानी कि रविवार से मां दुर्गा के नौ दिनों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।
आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड में भी मंदिरों में मां दुर्गा की आरती हो रही है।