Report by : CWN Desk
Published at :
शिवभक्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव शंकरः- कमल राजपूत

जगजीतपुर(हरिद्वार)- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री मालेश्वर नवयुवक मंडल ने शिवभक्तों की सेवा के लिए जगजीतपुर में भोजन और रहने की व्यवस्था बनाई गई थी। शिव भक्त कांवड़ियों ने कमल राजपूत के इस कार्य की सराहना की है।
युवा समाजसेवी कमल राजपूत ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से भगवान शिव शंकर प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार आगमन कर देश-दुनिया में धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं, जो देवभूमि हरिद्वार को विश्वभर में गौरवांवित करता है। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए सभी को बढ़चढ़कर आगे आना चाहिए। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लालाराम जी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कांवड़ मेला यात्रा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का गौरव बढ़ाती है। कांवड़ यात्रियों की सेवा करने से व्यक्ति को कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। देवभूमि के लोगों के सहयोग से हर वर्ष कावंड़ मेला सकुशल संपन्न होता है। हरिद्वार के लोगों की ओर से की गई श्रद्धालु भक्तों की सेवा अतुल्य है, जो सभी को मानव सेवा का संदेश प्रदान करती है। इस अवसर पर श्री मालेश्वर नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने समाजसेवी कमल राजपूत को शिव परिवार की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›