Report by : CWN Desk
Published at :
श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर हुआ एवलांच, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून- श्री हेमकुंड साहिब द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि हेमकुण्ड साहिब से 01 किमी पूर्व अटलाकोटि में हिमस्खलन होने से कुछ श्रद्धालु वहाँ फंस गए है।

उक्त सूचना पर यात्रा मार्ग पर पूर्व से तैनात SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तत्काल मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद 05 व्यक्तियों (03 महिलाएं व 02 पुरुष )को रेस्क्यू कर सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया इसके अतिरिक्त 01 अन्य की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›