Report by : CWN Desk
Published at :
हरयाणा के शराब व्यवसायी युवक का शव बरामद

कमल जगती

नैनीताल- हरयाणा के फरीदाबाद से 35 वर्षीय शराब व्यवसायी युवक को अपहृत करने के मामले में आज फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और नैनीताल पुलिस ने युवक का शव नैनीताल के जंगल से बरामद किया है। टीम ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी कर ली है।
हरयाणा के फरीदाबाद थाने में 35 वर्षीय व्यवसायी नागेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बीती 30 मई को नैनीताल के आसपास होने की लोकेशन मिली थी। सी.सी.टी.वी.फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, नागेंद्र को तलाशते हुए नैनीताल पहुंची। क्राइम ब्रांच कुछ दिन पहले भी नैनीताल के पास के जंगलों में तलाश करके गई, लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। आज नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की मदद से शव को ज्यूलिकोट के समीप आम पड़ाव में खाई से तलाशा गया और निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना के बाद नागेंद्र के घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उनकी पत्नी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद उनका पोस्ट मॉर्टम किया जाएगा। शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह से सड़ गया है जिसे कपड़ों, घड़ी और अन्य वस्तुओं से पहचाना गया।
नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की घटनाएं होते आई हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›