Report by : CWN Desk
Published at :
कैंची धाम तक पहुंचना हुआ आसान: भीमताल-भवाली से शटल सेवाएं शुरू

नैनीताल। नैनीताल में वीकेंड और अवकाश के दिनों में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत पर्यटक अपने निजी वाहन को केवल रूसी बायपास और नारायण नगर पार्किंग तक ही ले जा सकेंगे। वहां से पर्यटकों को करीब 35 टैक्सी वाहनों के जरिए शटल सेवा के माध्यम से शहर तक लाया जाएगा। यह व्यवस्था शनिवार से लागू हो जाएगी।

शटल सेवा की व्यवस्था:

  • शनिवार से रविवार और अवकाश के दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटल सेवा संचालित की जाएगी।
  • हल्द्वानी से आने वाले पर्यटकों के वाहन रूसी बायपास में रोके जाएंगे, जहां से 20 टैक्सी वाहन उन्हें नैनीताल पहुंचाएंगे।
  • कालाढूंगी की तरफ से आने वाले वाहनों को नारायण नगर पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से 15 टैक्सियां शटल सेवा के रूप में काम करेंगी।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिए निर्देश
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस, पर्यटन, नगर पालिका और टैक्सी चालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि शटल सेवा में किसी भी वाहन को ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं होगी। बस में सीट क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर चालान होने की स्थिति में चालक और परिचालक को इसका भुगतान स्वयं करना होगा।

पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई बसें
एआरएम काठगोदाम, राजेंद्र आर्या ने बताया कि ओवरलोडिंग को रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी एआरएम संजय पांडे ने जानकारी दी कि शुक्रवार को नैनीताल जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिससे बस अड्डे पर लोगों को एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए चार अतिरिक्त बसें लगाई गईं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›