Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से दबी छह महिलाएं, दो की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हादसे के समय फैक्ट्री में 28 महिलाएं काम कर रही थी
हरिद्वार। कोटवाल आलमपुर गांव में स्थित मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से छह महिलाएं दब गईं। इनमें दो महिलाओंं की मौत हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री में 28 महिलाएं काम कर रही थी।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में मशरूम उगाने की कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री है। सोमवार को फैक्ट्री में करीब 28 महिलाएं काम कर रही थी। शाम के समय लोहे की रैक पर उगाई गई मशरूम को महिला कर्मचारी तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक लोहे की एक रैक टूट गई। जिसके बाद उसके नीचे लगी अन्य लोहे की रैक टूटती चली गई। जिसके नीचे चार महिला कर्मचारी दब गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा होते देख अन्य महिला कर्मचारी जान बचाने को बाहर की तरफ दौड़ी।
महिला कर्मचारियों के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से लोहे की रैक के नीचे दबी महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला।
सभी महिला कर्मचारियों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिलाओं के परिजनों को छह छह लाख रुपए के चेक दिए गए तथा घायलों के उपचार कराने की जिम्मेदारी ली गई। उसके बाद मृतक महिलाओं के शव को फैक्ट्री से उठा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य उपेक्षा पर फूटा गुस्सा: चौखुटिया के आंदोलनकारी 300 KM पैदल चलकर देहरादून रवाना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement