Connect with us

हरिद्वार

तमंचे के साथ युवक ने फोटो सोशल मीडिया में की थी पोस्ट, पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। थाना क्षेत्रान्तर्गत बिशनपुर निवासी युवक द्वारा सोशल साइट्स पर तमंचे संग फोटो डाल रौब गालिब करने व माहौल खराब करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की।
युवक की तलाश व दिखाए जा रहे तमंचे को बरामद करने के लिए गठित टीम ने दिनांक 24.07.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना पर ग्राम बिशनपुर में दबिश देकर आरोपी युवक को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।
तमंचे के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाने पर नियम के मुताबिक युवक को हिरासत में लेकर थाना पथरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण-
गौतम पुत्र मदन सिंह निवासी बिशनपुर थाना पथरी
बरामदगी-
तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement