Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी- पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता की । मुखानी पुलिस औरने एसओजी के सहयोग से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा।तस्कर से पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मुखानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को रोका। चैकिंग में उसके पास से 102 ग्राम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह नेगी पुत्र स्व राम सिंह नेगी मूल निवासी बेडामासी चौखुटिया जो हाल में हल्द्वानी किराए पर रहता है। वह नशे का आदी भी है ।एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार की घोषणा की है।