Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर: पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

देहरादून। देहरादून जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने कई थानों और चौकियों के इंचार्जों को बदलते हुए नए जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं।
कैंट कोतवाली इंचार्ज कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी को कैंट कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। मसूरी कोतवाली इंचार्ज संतोष सिंह कुंवर को हटाकर एसआईएस शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसआईएस शाखा के प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को मसूरी कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।
बसंत विहार थाने के इंचार्ज प्रदीप रावत को राजपुर थाना भेजा गया है, जबकि विकासनगर कोतवाली के एसएसआई अशोक राठौड़ को बसंत विहार थाने का इंचार्ज बनाया गया है। त्यूनी थानाध्यक्ष विनय मित्तल को लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज और ऋषिकेश कोतवाली के दरोगा अश्वनी बलूनी को त्यूनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
रायपुर थाना के एसएसआई भरत सिंह रावत को ऋषिकेश कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। पटेलनगर की बाजार चौकी के इंचार्ज प्रमोद शाह को एसआईएस शाखा भेजा गया है। एसएसआई मसूरी कृष्ण कुमार सिंह को डालनवाला कोतवाली, जबकि एसएसआई कैंट सतेंद्र भाटी को मसूरी का चार्ज सौंपा गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा कमल सिंह रावत को एसएसआई कैंट, एसआईएस शाखा में तैनात दरोगा नवीन जोशी को एसएसआई रायपुर, तथा एसएसआई राजपुर विजेंद्र कुमाई को डालनवाला थाना भेजा गया है। वहीं, दरोगा विनोद कुमार को एसएसआई राजपुर और एसएसआई प्रेमनगर आशीष रबियान को एसआईएस शाखा में तैनात किया गया है।
इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिस कार्यप्रणाली और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›