Connect with us

नैनीताल

केएमवीएन के टीआरएच में स्टाफ-परिवारों ने खेली जमकर होली, देखें वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टी.आर.एच.में स्टाफ और उनके परिवारों ने एम.डी.और जी.एम.के सामने जमकर होली के गीत गाए।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के नैनीताल स्थित मल्लीताल गेस्ट हाउस में रुके पर्यटकों के लिए होली गायन कार्यक्रम रखा गया था। आज दोपहर शहर भर के होलियार टी.आर.एच.में एकत्रित हो गए। होल्यारों में, नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र के होल्यार, निगम कर्मचारियों के परिवार वाले और मंडल का स्टाफ मौजूद रहा। रामलीला के दौरान रावण का क्लासिकल अभिनय करने वाले कैलाश जोशी ने बेहतरीन होली गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। निगम के जी.एम. ए.पी.वाजपेयी की पहल पर होली गायन का भव्य कार्यक्रम रखा गया था। होली गायन को देख प्रफुल्लित हुए निगम के एम.डी.विनीत तोमर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पुनः बिन्दुखत्ता अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता।

Select Language

Advertisement