Connect with us

नैनीताल

रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा नटवरलाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फर्जी प्रपत्रों के सहारे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हुआ था चयनित

रामनगर। फर्जी प्रपत्रों के सहारे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित नटवरलाल रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ग्राम खेड़ा थाना सरधना मेरठ निवासी गौरव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के ऊपर कूट रचित प्रपत्रों के सहारे रामनगर से स्थाई निवास बनाने का आरोप था।  इस संदर्भ में बीते साल 7 अक्टूबर को प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान संदेह होने पर रामनगर तहसील के राजस्व निरीक्षक  प्रवीण त्यागी  ने  घटना की रिपोर्ट कोतवाली में  दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की तफ्तीश में  अभिलेखों में की गई छेड़छाड़ की बात साफ हो गई।।परंतु पुलिस के एक्शन लेने से पूर्व नटवरलाल गौरव कुमार फरार हो गया। पुलिस ने पीरुमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छानबीन को आगे बढ़ाया, परंतु शातिर आरोपी गौरव कुमार लगातार पुलिस को गच्चा देने में सफल होता रहा। अंत में  पुलिस ने गौरव की गिरफ्तारी के लिए अपने खुफिया तंत्र के जाल को आरोपी के इर्द गिर्द कसना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस के उस समय होश उड़ गए । जब पुलिस को पता चला कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में प्रवेश पा चुका है ।और बाकायदा  उड़ीसा में प्रशिक्षण ले रहा है।
इसके  उपरांत  आज उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में जांच में जुटी टीम ने उड़ीसा से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों को विश्वास में लेकर गौरव कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।  न्यायालय से उसे भारतीय दंड विधान की धारा 420 ,468, और 471 में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक तरीके से तिब्बती समुदाय का नए साल (लौसर) का स्वागत, धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घआयु की कामना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement