Connect with us

नैनीताल

नैनीताल नयना पीक की पहाड़ी पर भूस्खलन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मलबा पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में अटका, धूल का गुबार देख दहशत में आए लोग
नैनीताल । नैनीताल की सबसे ऊंची नयना पीक की पहाड़ी पर शनिवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन का मलबा पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में अटक गया। धूल का गुबार उठा लोग दहशत में आ गए।
भूगर्भीय दृष्टि से यह इलाका बेहद संवेदनशील है। दो साल पहले भी भूस्खलन हुआ था। वन विभाग ने भूस्खलन की रोकथाम के लिए खंतियां (छोटी नालियां) भी बनाई हैं। भूस्खलन दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पहाड़ी पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप हुआ। मलबा गिरने की आवाज नीचे की आबादी तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने धूल का गुबार भी उठता देखा। इस इलाके में 80 के दशक में भयंकर भूस्खलन हुआ था और बड़ी आबादी को विस्थापन झेलना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सिल्क्यरा टनल में फंसे मजदूरों को जीवनदान देने वाले बाबा बौखनाथ की डोली पहुंची हरिद्वार, देखिए वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement