Connect with us

उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में अब लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। लिवर ट्रांसप्लांट के इच्छुक मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देने को एम्स ऋषिकेश में विशेष ओपीडी संचालित होगी।
इसे लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक का नाम दिया गया है। यह ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी।
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि निदेशक प्रो. मीनू सिंह के प्रयासों से निकट भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी एम्स में शुरू होने जा रही है। एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों को हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की ओपीडी, प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी और बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से फैटी लिवर क्लीनिक पूर्व चल रही है।

Select Language

Advertisement