उत्तराखण्ड

इस महीने से एम्स में शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश देश के समस्त एम्स में पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक एम्स ऋषिकेश को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी और इसी माह संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी में होना है। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगा।
उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र में ड्रोन से दवाएं उपलब्ध कराने का ट्रायल सफल कर चुके एम्स के सफर में शीघ्र एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अच्छी खबर यह है कि ऋषिकेश एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी। एम्स ऋषिकेश को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी