Connect with us

उत्तराखण्ड

स्टिंग प्रकरण : सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत को 26 सितंबर को तलब किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नोटिस जारी कर 26 सितंबर को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया है। इस दौरान एजेंसी उनकी आवाज का नमूना लेगी।
नोटिस मिलने की पुष्टि खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सितंबर माह में उनकी कुछ पूर्वनिर्धारित व्यस्तताएँ हैं, जिसके चलते वे सीबीआई दफ्तर में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इस कारण उन्होंने एजेंसी से अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में उपस्थित होने का समय देने का अनुरोध किया है।
हरीश रावत ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हर बार सीबीआई को उनकी याद आ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के करीबी लोग, जिनके हाथों में सीबीआई की स्वायत्तता सौंप दी गई है, उन्हें चुनावी माहौल में सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि वे पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अब चुनाव की सीधी दौड़ में नहीं हैं और नए लोग आगे आएंगे। इसके बावजूद केंद्र सरकार को लगता है कि वे अब भी चुनावी समीकरण प्रभावित करने की स्थिति में हैं।
गौरतलब है कि हरीश रावत स्टिंग प्रकरण लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय रहा है। अब एक बार फिर सीबीआई के नोटिस के बाद यह मामला उत्तराखंड की सियासत में सुर्खियों में आ गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement