Connect with us

हल्द्वानी

चीनी के दाम बढ़े, खुदरा बाजार में 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंचे भाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजारों में चीनी की कीमतें अचानक बढ़ गईं। थोक भाव में 400 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आने से खुदरा में चीनी 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है।

हल्द्वानी। बाजारों में मिठास अचानक महंगी हो गई है। देशभर में चीनी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के बीच स्थानीय बाजारों में भी चीनी का खुदरा भाव 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। शहर की कुछ दुकानों पर व्यापारी ग्राहकों से 70 रुपये प्रति किलो तक वसूल रहे हैं। महज कुछ ही दिनों के भीतर थोक और खुदरा बाजारों में आए इस उछाल ने आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
थोक बाजार के कारोबारियों के अनुसार चीनी की आपूर्ति और कीमतों पर पड़ा यह असर सीधे खुदरा विक्रेताओं तक पहुंच रहा है। आढ़ती विपिन गुप्ता ने बताया कि सोमवार तक चीनी का थोक भाव करीब 5700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा था। इसमें अचानक तेजी आई और यह बढ़कर 6100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। थोक कीमत में प्रति क्विंटल 400 रुपये की इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव आम जनता की जेब पर पड़ा है।
बाजार विशेषज्ञों और का मानना है कि थोक बाजार में तेजी का यह रुख आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों को और प्रभावित कर सकता है। चीनी के महंगे होने से सिर्फ घरों का बजट ही प्रभावित नहीं हुआ है, बल्कि बेकरी कारोबार, मिठाई विक्रेताओं और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी उत्पादन लागत बढ़ने की पूरी आशंका जताई जा रही है।
अचानक हुई इस मूल्य वृद्धि के कारण आम ग्राहकों को पुराने भाव के मुकाबले काफी अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। त्योहारों और लगन के सीजन से पहले आवश्यक खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दाम ने मिडिल क्लास और निम्न आय वर्ग के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। व्यापारी वर्ग का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर चीनी के उत्पादन तथा सप्लाई चेन के प्रभावित होने के कारण यह तेजी देखने को मिल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement