Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा: पेटशाल में सर्जरी कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

अल्मोड़ा।बस्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल, पेटशाल में इस माह सर्जरी (ऑपरेशन) कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के लिए इच्छुक मरीजों को 25 सितंबर 2025 की सायं तक अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
कैंप में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ. अजय अग्रवाल अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। इस दौरान दूरबीन विधि से पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन, बच्चेदानी के ऑपरेशन, बवासीर के ऑपरेशन, हर्निया (बड़े और छोटे बच्चों के लिए) तथा हाइड्रोसिल के ऑपरेशन के साथ अन्य छोटे ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि मरीज समय से आकर प्री-रजिस्ट्रेशन कर लें, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े और वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठा सकें। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक लोगों तक इस सूचना को पहुँचाने की अपील की है। संपर्क सूत्र: 9410349743, 8449671028

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›