Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
राजनीतिक दलों की बयानबाजी में उलझ रहा सड़कों का मुददा, पहाड़ का जनजीवन ठप: आप

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने क्वारब सड़क की बदहाली पर कांग्रेस भाजपा की बयानबाजी को जनता के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेेस आपस में मिलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के सांसद में दम होता तो केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री जैसे पद पर बैठकर वे 100 मीटर की पहाड़ी के उपचार के लिए केवल भाषणबाजी न करते। अब तक बीआरओ से लेकर किसी भी अच्छी निर्माण एजेंसी को केंद्र से यहां लाकर वे पहाड़ के जिलों के लाखों लाख लोगों को बीते दो सालों से दूभर जीवन जीने को बाध्य नहीं करते। उन्होंने कहा कि वहीं कांग्रेस को पता है कि इस सड़क के चौड़ीकरण के दुष्परिणामों पर उनके शासकाल में ही कितने शोध और रिपोर्ट आ गई थी। कांग्रेस अब तक विपक्ष के संासद से इस्तीफा ले चुकी होती। उन्होंने कहा कि इस सड़क की बदहाली जनता 10 सालों से अधिक समय से देख रही है। इस काल में कितनी जांने गई और कितना व्यापारिक और वाहनों को नुकसान हुआ। इसका कोई आॅकलन नहीं है न ही विपक्ष के पास और न ही भाजपा के पास। उन्होंने कहा कि सडक जैसी बुनियादी समस्या के स्थायी समाधान के लिए दोनों दलों के प्रयासों में बुनियादी ईमानदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी के दरकने के कारणों, पूर्व के निर्माण, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, केंद्रीय सड़क निर्माण विभाग सहित सभी के कार्यों की बीते सालों से जाॅच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को चाहिए कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित सभी जुड़े जनपदों की लाखों जनता की परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों को गंभीर होना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›