Connect with us

देहरादून

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुआर डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने केंद्र के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी के अनुसार, उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीते 9 अगस्त 2025 से रांझावाला स्थित तपस्थली नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। 14 दिसंबर को अचानक नीरज की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। केंद्र के कर्मचारियों ने उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में महंत इंद्रेश अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर किया, जहाँ सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
एसएसपी अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का डीवीआर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक के साथ केंद्र के भीतर कोई अनहोनी तो नहीं हुई थी।
परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि मौत के पीछे के वास्तविक हालातों का पता चल सके। रायपुर पुलिस केंद्र के अन्य कर्मचारियों और वहां भर्ती अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। इस घटना ने शहर में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और वहां दी जाने वाली सुविधाओं पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement