Connect with us

नैनीताल

मुरादाबाद से नैनीताल आए पर्यटकों की स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सूचना मिलते ही पुलिस ने दिखाई तत्परता

कमल जगाती

नैनीताल- हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज मुरादाबाद से नैनीताल आए पर्यटकों की स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई।
नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में अम्पादव पर एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 3C BU 8086 अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट से कुछ दूरी पर आमपड़ाव में नैनीताल से वापस अपने घर मुरादाबाद लौट रहे पर्यटकों की कार पलट गई। कार अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से लगभग चालीस फिट नीचे चली गईं, जिसमें मुरादाबाद निवासी श्रीमती हुमेरा, श्रीमती गोसिया, फाविस, राजा, इमरान, और जहीर अहमद, कुल छः लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई जबकि अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन के पुलिस कर्मी मब्बु मियां और अन्य द्वारा घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement