Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर पलटा, दो युवतियों की मौत
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर पलटा, दो युवतियों की मौत

कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंड के पास हुआ हादसा, ट्रैवलर में सवार थे 22 लोग
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से दो युवतियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने जे.सी.बी.की मदद से गाड़ी को पलटाया और गाड़ी काटकर घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
नैनीताल से कालाढूंगी रोड में रविवार शाम प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डीवाइडर की वजह से गाड़ी खाई में जाने से बच तो बच गई लेकिन हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला। गाड़ी में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। घायलों को आपात सेवा 108 से सी.एच.सी.सेंटर कालाढूंगी भिजवाया गया। सभी 21 यात्री यू.पी.के नोएडा के में एच.सी.एल.कंपनी में कार्यरत थे जो शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे।
दल में 14 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थी। रविवार को वापस लौटते समय शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी ट्रेंपो ट्रैवल कालाढूंगी से समीप छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 28 वर्षीय सयोनी दुबे और 23 वर्षीय जया साखियां की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने गाड़ी काट कर शव बाहर निकले। इस हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›