Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मुनस्यारी के गांधीनगर की बीमार महिला को एक बार फिर सड़क न होने का भोगना पड़ा खामियाजा, वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के गांधीनगर निवासी अनीशा देवी/सुनील कुमार निवासी ग्राम गांधी नगर उम्र 20 वर्ष आज सुबह कपड़े धोते समय अचानक घर से दूर 200 मीटर की दूरी पर गांव के सार्वजनिक धारे पर कपड़े धोते समय अचानक बिहोशी दशा में मिली आस पास के लोगों के देखने पर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।

जिसके बाद गांव वासियों ने वहां से लाकर डोली के सहारे सड़क तक ले आए रास्ते में कई परेशानियों का सामना करते हुए सीपीआर देकर सड़क तक पहुंचाया
आज भी सड़क नही होने से ग्रामीण रोज आए दिन इस प्रकार की घटना से जूझने को मजबूर हैं।चाहे किसी की तबियत ,या गर्भवती महिलाओं की समस्या हो रोजाना सड़क की कमी खलती है।यह गांव तीन स्वतंत्रता सेनानीयों का है उसके बावजूद यहां अभी तक सड़क नहीं बन सकी है।जब की दोनों मुख्य मंत्री पुष्कर धामी और हरीश रावत द्वारा सड़क की घोषणा की जा चुकी है ।प्रधान राजेश रोशन ने कहा कि होने को तो दोनों मुख्यमंत्रियों ने सड़क बनाने की घोषणा कर चुके हैं परंतु उन घोषणाओं पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है।
विजुअल:अनिशा देवी को डोली से लाते हुए

Select Language

Advertisement