Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड में जमीन खरीदने के बढ़ते मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस पर आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पुलिस लाइन देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जो भी गड़बड़ी करने वाले लोग हैं उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ बाघों की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी। यदि इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई होगी।