Report by : CWN Desk
Published at :

देहरादून। भाजपा ने सोशल मीडिया सहित अन्य माधमो से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन व सरकार द्वारा इस तरह की कोई भी सूची दायित्व धारियों को लेकर जारी नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से प्रसारित की जा रही यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›