Report by : Paras Bisht
Published at :
कॉर्बेट नेशनल पार्क 14 जून तक फुल, सीतावनी में ऑनलाइन बुकिंग

रामनगर। गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ जिम कॉर्बेट पार्क बुकिंग के लिए पर्यटकों में मारामारी होने लगी है। पार्क 14 जून तक के लिए पैक हो गया है। रामनगर आने वाले अधिकांश पर्यटकों को बिना कॉर्बेट का भ्रमण किए ही लौटना पड़ रहा है। वहीं सीतावनी जोन में ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
कॉर्बेट पार्क में 15 जून को पार्क के ढिकाला समेत विभिन्न जोनों में रात्रि विश्राम की व्यवस्था बंद हो जाएगी। यहां 14 जून तक ही पर्यटक जा सकेंगे, लेकिन इस दिन तक बुकिंग पूरी तरह से फुल हो गई है। अब किसी की बुकिंग कैंसिल होने की दशा में ही ऑनलाइन बुकिंग मिल रही है। वहीं 30 जून तक बिजरानी व गर्जिया जोन में डे विजिट होगी।
सीतावनी जोन में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 35 पर्यटकों ने बुकिंग कराई। मंगलवार को कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया जोन में पर्यटन गतिविधियां 2011 में शुरू कर दी थी। ऑनलाइन बुकिंग को वेबसाइट pawalgarhconservationreserve.uk.gov.in बनाई है। वेबसाइट में जाकर पर्यटक सीतावनी जोन की बुकिंग कर सकते हैं। इस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बुकिंग होगी। एक बुकिंग साढ़े नौ सौ रुपये की होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›