Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बजेला में जब ब्लड प्रेशर और शुगर की हुई जांच, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामसभा बजेला हरज्यू मंदिर में बैसी आयोजन पर लगा है निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नैनी, जागेश्वर। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा के नैनी बजेला ग्रामसभा स्थित हरज्यू मंदिर में बैसी का आयोजन हो रहा है। बैसी में बजेला ग्रामसभा के अलावा कई गांवों के ग्रामीण जुट रहे हैं।
ग्रामीणों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए नोएडा के प्राइमा केयर अस्पताल के सौजन्य से शिविर लगाया गया है। शिविर 8 जनवरी बैसी आयोजन तक लगा है। शिविर संचालक संजय सिंह खनी के मुताबिक अब तक शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जा चुकी है। बुजुर्गों में शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत मिल रही है। ऐसे ग्रामीणों को नियमित जांच कराने और दैनिक दिनचर्या में सुधार करने के साथ दवा लेने की सलाह दी गई है।

Select Language

Advertisement