Connect with us

नई दिल्ली

नाले में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मौत के कारणों की नहीं हो पाई पुष्टि
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर की चौकी गैस प्लांट को सूचना मिलने पर कि चौकी परिसर के फैमिली क्वार्टर के पीछे मुख्य सड़क से लगते हुए नाले में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव व कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौका निरीक्षण किया गया।
नाले से शव निकालने पर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने पर पाया कि मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है, महिला की उम्र करीब 32 वर्ष, जिसने नीले और लाल रंग का कुर्ता व लाल रंग की गरम पजामी पहनी है, जिसके पास बादामी रंग का एक पर्स, जिसमें एक सैमसंग मोबाइल, किसी कंपनी का जॉब कार्ड जिस पर कृष्णा नाम अंकित है। जिसकी जांच की जा रही है।
मृतका की शिनाख्त के संदर्भ में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है अगर किसी को इस संदर्भ में जानकारी है तो कृपया कोतवाली रानीपुर पुलिस से संपर्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement