Connect with us

नई दिल्ली

हिरोइन बनने निकली मायानगरी और…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिजनों के मना करने पर नाराज होकर घर से चली गई थी, पुलिस ने सहारनपुर से बरामद किया
हरिद्वार।
थाना भगवानपुर पुलिस ने सिकरौढा भगवानपुर निवासी मोहसीन पत्नी फुरकान द्वारा बेटी के नाराज होकर घर से चले जाने के संबंध में थाना भगवानपुर में दी गई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी कर गैर प्रांत उ0प्र0 के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुमशुदा लड़की मुस्कान सकुशल बरामद किया गया।
म0उ0नि0 अंजना चौहान द्वारा साहनुभूतिपूर्वक पूछताछ करने पर गुमशुदा ने बताया कि उसकी बॉलीवुड में हिरोईन बनने की इच्छा है लेकिन घरवालों के साफ इंकार के कारण वह मजबूरी में अकेले मुंबई के लिए निकल पड़ी। लड़की के माता पिता को थाने बुलाकर लड़की को सकुशल उनके सुपुर्द की गई। अपनी लड़की को सकुशल वापस पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली तथा हरिद्वार पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

Select Language

Advertisement