Report by : कालू वर्मा
Published at :
व्यापारी हित ही एसोसिएशन की प्राथमिकताः सुरेंद्र भटेजा

धूमधाम से मनाया गया हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भेल सेक्टर दो के समीप गुरुनानक एकेडमी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में शहर के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स परिवार सहित सम्मिलित हुए। महिलाओं और बच्चों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

व्यापारी हित ही एसोसिएशन की प्राथमिकताः सुरेंद्र भटेजा


एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि व्यापारी हित ही एसोसिएशन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जिससे सभी के सहयोग से पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। डिस्ट्रीब्यूटर्स आर्थिक प्रगति में सहयोग करने के साथ समय समय पर सामाजिक सेवाओं में भी योगदान करते हैं। उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर व्यापारी सजग हैं। समय समय पर शासन प्रशासन के सहयोग से जनजागरूकता अभियान भी संचालित करते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कोहली एवं महामंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्व को डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अच्छे से निभाती चली आ रही है। उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों में समन्वय होना चाहिए। पारिवारिक कार्यक्रम समाज में समरसता.का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज अग्रवाल ने सभी
अतिथीयों का आभार व्यक्त किया।
जीएसटी के ज्वांइट कमिश्नर अजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर वीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रजनीकांत साही, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनीष भट्ट, प्रधान लिपिक लीलाधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने सभी को वार्षिकोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में रूपेश अग्रवाल, सुनील अरोड़ा, अतुल गोयल, सुरेश साहनी, संजय बजाज, दीपक कंसल, अभिषेक बाटला, शुभम
अग्रवाल, राजीव चड्ढा, अभिषेक अग्रवाल, अभितेष गुप्ता, अजय खुराना, अमित अरोड़ा, इन्द्रजीत, संध्या जोशी, राजकुमार अरोड़ा, दाऊदयाल अग्रवाल, हरप्रकाश, मनोज अग्रवाल, यशपाल मक्कड़, वीरेंद्र चड्ढा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›