Report by : gulabsingh
Published at :
हरेंद्र गठाला को मिला बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड

बिना मिट्टी के खेती, गुणवत्ता युक्त व अधिक उत्पादकता का महत्त्व पर बताया
हल्द्वानी। रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) हल्द्वानी के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता हरेंद्र कुमार गठाला को बेस्ट रिसर्च पेपर पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड मिला है।
यह अवार्ड उनको ICAR-CRIDA हैदराबाद में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित रेनफेड एग्रो-इकोसिस्टम की पुनर्कल्पना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। सम्मेलन “चुनौतियां और अवसर” थीम पर आयोजित किया गया था।
डॉ. केवी राव प्रिंसिपल वैज्ञानिक संसाधन प्रबंधन विभाग और सचिव आईएसडीए के साथ कृषि विषय के गणमान्य व्यक्तियों ने गठाला को पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया और सराहना की। गठाला ने अपने टॉपिक Hydroponics पर सुझाव दिए। बढ़ती हुई आबादी, जैविक खेती, वर्टिकल फार्मिंग और आने वाले समय पर बिना मिट्टी के खेती, गुणवत्ता युक्त व अधिक उत्पादकता के महत्त्व को बताया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›