Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर गंगा में क्यों कूदा फौजी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कौड़ियाला के समीप की घटना, एसडीआरएफ कर रही फौजी की गंगा में तलाश
ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी ने ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप गंगा में छलांग लगा दी। फौजी का पता नहीं चल पाया है।एसडीआरएफ की टीम फौजी को गंगा में तलाश रही है। सेना की ओर से इस युवक को उसकी मानसिक हालत को देखते हुए उसके स्वजन के सुपुर्द किया गया था।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे मुनिकीरेती जल पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि कौड़ियाला के समीप एक युवक गंगा में कूद गया है। ढालवाला चौकी में तैनात एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया।
निरीक्षक सजवाण ने बताया कि राहुल लखेड़ा (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामचंद लखेड़ा निवासी गैरसैंण जनपद चमोली जो आर्मी में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड था। जिनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी, जिनको आर्मी की ओर से उसके मामा के लड़के राजेश गौड़ निवासी थाना थराली जनपद चमोली को ऋषिकेश बस अड्डे में सुपुर्द किया गया।
राजेश गौड़ गाड़ी बुक करा कर उसे चमोली ले जा रहा था। उक्त युवक के जीजा मनोज मलेथा व अन्य लोग भी राहुल लखेड़ा को लेने के लिए श्रीनगर से कौड़ियाला पहुंचे। राहुल लखेड़ा कौड़ियाला में पेशाब जाने के लिए गाड़ी से उतरा और फिर गाड़ी में बैठने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस बीच उसने समीप ही गंगा नदी नदी में छलांग लगा दी।

Select Language

Advertisement