Report by : CWN Desk
Published at :
मंगलौर पुलिस ने 8 घंटे में किया 11 वर्षीय बच्ची को ऋषिकेश से बरामद

मंगलौर। 03 जनवरी को मंगलौर निवासी मंजीत द्वारा कोतवाली मंगलौर में स्वयं की 11 वर्षीय पुत्री के प्रातः 9:30 बजे अचानक कहीं चले जाने के संबंध में शिकायत दी गई थी। जिस पर तत्काल पुलिस ने धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात दर्ज किया गया। छोटी बच्ची सम्बन्धी प्रकरण होने तथा अनहोनी की संभावना के दृष्टिगत एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा पूरी जनपद पुलिस को अलर्ट करते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरु की गई। सिलसिलेवार तरीके से लगभग 90-95 सीसीटीवी कैमरे चेक कर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को लीड मिली की बच्ची रोडवेज बस अड्डे से ऋषिकेश की बस में बैठी थी, जिस आधार पर बस की लोकेशन को ट्रेस आउट करते हुए बालिका को ऋषिकेश से सांय 07 बजे अर्थात लगभग 8 घंटे में सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय निवासियों /जनप्रतिनिधि द्वारा इस कार्य के लिए हरिद्वार पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
बरामदगी के पश्चात बच्ची द्वारा परिजनों को बताया गया कि उसके युनिट टेस्ट सही नही गए थे। स्कूल में पीटीएम होने के कारण उसे डर था कि घर पर डांट पड़ेगी। इसी डर से वह बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›