Connect with us

उत्तराखण्ड

कार्यदायी संस्था अधिवक्ताओं के चैम्बर 30 अप्रैल तक बनाकर, उच्च न्यायालय के सपुर्त करे : न्यायाधीश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायलग के समीप बन रहे अधिवक्ताओं के चेम्बरों का न्यायाधीश मनोज तिवारी ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग से सभी चैम्बर 30 अप्रैल तक बनाकर, उच्च न्यायालय को सौंपने को कहा है।


उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिख रही है। न्यायालय के वर्ष 2000 में गठन के बाद से ही अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए 64 चैम्बर नाकाफी हो गए। बार एसोसिएशन के पदधिकारों ने मुख्य न्यायाधीश, बार काउंसिल, विधि मंत्रालय समेत सभी जिम्मेदार विभागों से मुलाकात कर और पत्र लिखकर अपनी मांग रखी थी। समय के साथ ही अनुमति मिली, बजट पास हुआ, निविदाएं आई और बार के चैम्बर बनकर लगभग तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड ट्रैफिक प्लान: 18 से 20 अप्रैल 2025 तक नैनीताल, कैंचीधाम व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था

भवन में लगभग 65 चैम्बर युवा अधिवक्ताओं को दिए जाएंगे। इस विशाल भवन में रेक्रिएशनल हॉल, मीटिंग हॉल, वादकारियों के लिए रूम, कैंटीन व अन्य सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यायमूर्ति ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हिदायत दी कि वो भवन को बनाकर 30 अप्रैल तक न्यायालय को सौंप दें तांकि अधिवक्ताओं को आवंटित किया जा सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी ने न्यायमूर्ति की दौरे के बाद जल्द चैंबर भवन मिलने की उम्मीद जताई है। इस दौरान निरीक्षण में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सय्यद नदीम ‘मून’, बार के महासाचीव विकास बहुगुणा आदि अधिवक्ता और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement