Report by : Paras Bisht
Published at :
विदेशी मेहमानों ने पालक का कापा, भट्ट की चुड़कानी, शिकार-भात और भांग की चटनी का लिया स्वाद
विदेशी मेहमानों ने पालक का कापा, भट्ट की चुड़कानी, शिकार-भात और भांग की चटनी का लिया स्वाद

जी-20 सम्मेलन में पहुंचे विदेशी मेहमानों के कुमाऊनी अंदाज में स्वागत के बाद पहाड़ी व्यंजन परोसे

रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमान कुमाऊं की संस्कृति और व्यंजनों के कायल हो गए। मेहमानों का ममंगलवार को कुमाऊनी पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ और खाने में कुमाउनी व्यंजन परोसे। शिकार-भात पालक का कापा, भट्ट की चुड़कानी और भांग की चटनी खाकर मेहमान खुश हो गए।
पंत नगर में लैंडिंग करने के बाद विदेशों मेहमानों का खाना रुद्रपुर के पांच सितारा होटल में हुआ। होटल के स्टाफ ने मेहमानों के सत्कार के लिए खासतौर पर कई कुमाउनी व्यंजन तैयार किए थे। 12 टेबलों पर विभिन्न व्यंजन सजाए गए थे। विदेशी मेहमान आलू के गुटके और पहाड़ी रायता के साथ भांग की चटनी के चटकारे भी लिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›