Report by : CWN Desk
Published at :

हरिद्वार- पुर्व में प्रकाशित खबर को संज्ञान में ले नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से किए जा रहे अवैध मिट्टी के खनन के खेल के ​खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्यवाही की है। पथरी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए विभाग ने एक जेसीबी और एक डंपर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मिट्टी के ​अवैध खनन पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, एक डंपर और जेसीबी पकड़ी, पथरी थाने में की सुपुर्द

पुलिस ने दोनों को सीज कर दिया है। जबकि अन्य माफिया मौके से रफू चक्कर हो गए। विभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। देर शाम को गांव एकड़ खुर्द और इब्राहिमपुर के पास मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक डंपर, एक जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि खास मुखबिर की सूचना पर इक्कड़ खुर्द और इब्राहिमपुर के बीच हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक डंपर, एक जेसीबी, को पकड़ कर अवैध खनन में कार्यवाही करते हुए पथरी थाने के सुपुर्द किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›